फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dhyanchand Jayanti celebrated by honouring former hockey players

Lakhimpur Kheri News: पूर्व हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित कर मनाई ध्यानचंद जयंती

Sun, 30 Aug 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dhyanchand Jayanti celebrated by honouring former hockey players
गोला में राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्मानित हॉकी के पूर्व खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद के सभागार में शनिवार देर शाम राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी में पूर्व खिलाड़ियों ने हॉकी से जुड़े अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और खेल कौशल से भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर गौरव दिलाया।
विज्ञापन

एसजीएफआई के हॉकी चयनकर्ता विश्वनाथ सिंह ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पूर्व हॉकी खिलाड़ी राजेश गिरि एडवोकेट ने उनके जीवन संघर्ष और हॉकी के प्रति समर्पण की जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर की हॉकी को अपनी प्रतिभा और योगदान से समृद्ध करने वाले पूर्व खिलाड़ियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नियामत उल्ला, विश्वनाथ सिंह, राममूर्ति शुक्ल, एडवोकेट राजेश गिरि, ईश्वरचंद्र तिवारी, डॉ. सूर्यप्रकाश वर्मा, लक्ष्मीचंद्र गुप्ता, श्याममूर्ति शुक्ल, प्रवेश कुमार, अख्तर अली और इसरार उल्ला खां को सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed