फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dhamar procession taken out on Holi

Lakhimpur Kheri News: होली पर निकाली गई धमार शोभायात्रा

Wed, 27 Mar 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dhamar procession taken out on Holi
मोहम्मदी। होली पर कस्बे मेें दो दिवसीय धमार शोभायात्रा निकाली गई। पहले दिन युवा समाज समिति और दूसरे दिन मंगलवार को फ्रेंड्स क्लब की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में तरह-तरह की झांकियां, भांगड़ा, बैंड-डीजे, प्रेशर मशीन और प्रचार वाहन चल रहे थे। जल है तो कल है, राष्ट्रीय चेतना, पंचवटी, राधा-कृष्ण, केवट संवाद और राम दरबार आदि की झांकियां सजाई गईं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख इलाकों नत्थू तिराहे, अस्पताल रोड, शुक्लापुर, कन्या पाठशाला, पीडी काॅलेज, बरवर चौराहे और अशोक चौराहे होते हुए गुजरी। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, सीओ अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अतुल रस्तोगी ने बताया कि कस्बे में वर्ष 1950 से धमार शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा का उद्घाटन विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार बाजपेई, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने किया। इस मौके पर निकुंज रस्तोगी, धीरेश सिंह, फ्रेंड्स क्लब के शिशिर गुप्ता, अर्जुन राठौर, आलोक राठौर, शिवम राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed