फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Heavy rains disrupted the transport system, with 75 buses stranded

Lakhimpur Kheri News: भारी बारिश से परिवहन व्यवस्था भी लड़खड़ाई, 75 बसों के थमे पहिये

Sun, 27 Sep 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains disrupted the transport system, with 75 buses stranded
लखीमपुर डिपो पर सवारियों के इंजार में खड़ी दिल्ली जाने वाली बस। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ परिवहन व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। लखीमपुर और गोला डिपो की करीब 75 बसों का संचालन शनिवार को प्रभावित रहा। डिपो से जैसे-जैसे रोडवेज बसें रवाना हुईं, वे रास्ते में पेड़ गिरने से फंसती रहीं। सवारियों के साथ चालक-परिचालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो पर 85 अनुबंधित व 15 निगम की बसें संचालित हैं। ये लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, दिल्ली, शाहजहांपुर आदि मार्गों पर चलती हैं। शनिवार को बारिश, सवारियां न होने और मौसम खराब होने से लखीमपुर डिपो की लखनऊ जाने वाली 40 अनुबंधित बसें खड़ी रहीं। इसके अलावा दिल्ली सहित अन्य मार्गों की चार से पांच निगम की बसें भी संचालित नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि रोजाना डिपो से 10 से 11 लाख रुपये की आय होती है, लेकिन शनिवार को पांच लाख का आंकड़ा भी पार नहीं हो सका। रविवार की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रही। रविवार को भी सवारियां कम होने से 30 प्रतिशत बसें संचालित नहीं हो पाईं। इससे निगम को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला डिपो प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को लोकल मार्ग की 30 बसों का संचालन प्रभावित रहा। इसके अलावा दिल्ली, कानपुर, मथुरा, हरिद्वार आदि लंबे मार्गों की बसें रास्ते में पेड़ गिरने से कई घंटों तक फंसी रहीं। हालांकि रविवार को थोड़ी राहत है। मौसम खराब होने की वजह से सवारियां बहुत कम निकल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed