फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees will cross 11 barriers to reach the Shiva temple; 800 police personnel will be deployed for security.

Lakhimpur Kheri News: 11 बैरियर पार कर शिव मंदिर पहुंचेंगे भक्त, सुरक्षा में रहेंगे 800 पुलिस कर्मी

Fri, 24 Jul 2026 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 24 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees will cross 11 barriers to reach the Shiva temple; 800 police personnel will be deployed for security.
गोला में शिवम चौराहा से कॉरिडोर के मार्ग में स्टेशन मार्ग पर की जा रही बैरिकेडिंग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। धार्मिक नगरी गोला में सावन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एक कंपनी पीएसी, चार सीओ सहित 800 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे। वहीं, शिव भक्त 11 बैरियर पार कर शिव मंदिर पहुंचेंगे। सावन माह का शुभारंभ 30 जुलाई शुक्रवार से हो रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, सीओ महक शर्मा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, नगर पालिका परिषद के कर्मचारी तैयारी में जुटे हुए हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कंट्रोल रूम व मेला कार्यालय बनाया गया है। श्रद्धालुओं को शिव मंदिर तक जाने के लिए परिसर में 20 सुरक्षा पॉइंट बनाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 11 बैरियर, चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसमें सदर चौराहे से शिवम चौराहे के बीच 100 मीटर की दूरी पर चार बैरियर, शिवम चौराहे से कॉरिडोर के मुख्य द्वार तक तीन बैरियर रहेंगे।
विज्ञापन



दो जोन और चार सेक्टर में बंटा शहर
सुरक्षा की दृष्टि से शहर को दो जोन और चार सेक्टर में बांटा गया है। सावन के सोमवार पर अतिरिक्त चार सीओ सहित अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। सावन में सुरक्षा की दृष्टि से चार सीओ, 15 प्रभारी निरीक्षक, 56 उपनिरीक्षक, 300 कांस्टेबल, 40 मुख्य आरक्षी एक कंपनी पीएसी, फायर ब्रिगेड यूनिट, एपी गारद, 32 सीसी कैमरों से लैस कंट्रोल रूम, ड्रोन कैमरा, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग और नगर पालिका के कर्मचारी एवं दो मोबाइल पार्टी तथा दो ड्यूटी चेकिंग पार्टी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




------

बाक्स...
रोडवेज बसों और अस्थायी रोडवेज बस अड्डे का संचालन
रविवार की शाम से सोमवार की मध्य रात्रि तक मोहम्मदी मार्ग बाइपास चौराहे के सत्य प्रकाश अग्रवाल के राइस मिल से अस्थायी रोडवेज बस अड्डा संचालित होगा। कांशीराम आवास के निकट आवंटित भूखंड पर रोडवेज बसों का यार्ड बनेगा। लखीमपुर की ओर से शाहजहांपुर, खुटार व मोहम्मदी की ओर जाने वाले वाहन रिलायंस पेट्रोल पंप से मोहम्मदी बाइपास होते हुए जाएंगे। शाहजहांपुर, मोहम्मदी की ओर से आने वाले वाहन मोहम्मदी बाइपास चौराहे से रिलायंस पेट्रोल पंप से लखीमपुर की ओर तथा मोहम्मदी बाइपास चौराहा से खुटार की ओर जाएंगे। खुटार से लखीमपुर-मोहम्मदी की ओर आने वाले वाहन मोहम्मदी बाइपास चौराहा रिलायंस पेट्रोल पंप बाइपास से लखीमपुर की ओर जाएंगे। अलीगंज से गोला की ओर आने वाले वाहन अलीगंज नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहे से भूतनाथ मार्ग होते हुए लखीमपुर की ओर जाएंगे। यह प्लान रविवार ,सोमवार के साथ नाग पंचमी, बाबा भूतनाथ मेले के दिन प्रभावी रहेगा। जबकि अन्य दिनों में सामान्य रूप से यातायात व्यवस्था संचालित रहेगी।
-------



इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग

शहर में पार्किंग स्थल के लिए लखीमपुर की ओर से आने वाले वाहन पशु बाजार रिलायंस पेट्रोल पंप के पास। हाईवे-बाईपास के किनारे कोठी भट्ठा अलीगंज की ओर से आने वाले वाहन मंडी समिति के अंदर। खुटार की ओर से आने वाले वाहन चीनी मिल ट्रक यार्ड के अंदर। अधिक भीड़ होने पर कंजा देवस्थान से पहले धिरावां भट्ठा परिसर में अतिरिक्त पार्किंग स्थल रहेगा। पार्किंग स्थलों पर दो-दो मोबाइल टॉयलेट, पेयजल टैंकर, प्रकाश और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी।

ई-रिक्शा के संचालन पर रविवार और सोमवार को रहेगी रोक
सावन में सुरक्षा की दृष्टि से शहर की नगर सीमा प्रवेश मार्गों पर बैरियर रहेंगे। रविवार और सोमवार को मंदिर जाने वाले मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालक पर रोक रहेगी। साथ ही भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।



सावन में ब्रह्म मुहूर्त में 4:00 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

पौराणिक शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि सावन में पौराणिक शिव मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में 4:00 खोले जाएंगे। सावन के सोमवार को अत्यधिक भीड़ होने पर आवश्यकतानुसार पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ ग्रह के बाहर दोनों द्वारों से अरघा के मध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक करने का अस्थायी प्रबंध किया जा सकता है।



वर्जन

सावन मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। सारे सुरक्षा स्थान निर्धारित कर लिए गए हैं। बैरिकेडिंग का काम कराया जा रहा है। 27 जुलाई तक समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।
- युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम गोला

गोला में शिवम चौराहा से कॉरिडोर के मार्ग में स्टेशन मार्ग पर की जा रही बैरिकेडिंग। संवाद

गोला में शिवम चौराहा से कॉरिडोर के मार्ग में स्टेशन मार्ग पर की जा रही बैरिकेडिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed