फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dengue mosquito's bite is small, but the danger is big...be careful

Lakhimpur Kheri News: डेंगू मच्छर का छोटा डंक, लेकिन खतरा बड़ा...रहें सावधान

Fri, 17 May 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dengue mosquito's bite is small, but the danger is big...be careful
लखीमपुर खीरी। डेंगू एक खतरनाक वायरल बुखार है जो कि एडीस मच्छर के काटने से होता है। डेंगू मच्छर का डंक छोटा है, लेकिन खतरा बड़ा होता है। ऐसे में बचाव जरूरी है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आयोजित कार्यशाला में लोगों को डेंगू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यशाला में जिला मलेरिया अधिकारी हरीशंकर ने बताया कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। यह मच्छर बरसात के मौसम में या उसके तुरंत बाद फैलता है। ज्यादातर जुलाई से नवंबर के बीच इसका प्रकोप ज्यादा रहता है। अगर किसी को डेंगू हो जाए तो बिल्कुल भी घबराए नहीं। तत्काल इलाज कराएं। झोलाछाप के इलाज से बचें।
विज्ञापन

बुखार उतारने के लिए पैरासिटामॉल टेबलेट का इस्तेमाल करें। सिर पर पट्टी रखें। नारियल पानी, ओआरएस घोल, ताजे फल व फलों का जूस दें। डेंगू पीड़ित को आराम कराएं। तली, भूनी, गरिष्ठ व बाहर की खाद्य सामग्रियों के सेवन से बचें। हमेशा मच्छरदानी के अंदर सोएं। घरों में कूलर, बाल्टी व घड़ों का पानी प्रति सप्ताह अवश्य बदलते रहें। फुल आस्तीन के कपड़े व मोजे पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमण सीजन में बुखार आने पर लोग उसे डेंगू समझ लेते हैं। हर बुखार डेंगू नहीं होता है। कार्यशाला में एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा, नगर पालिका ईओ संजय सिंह, सभासद, सफाई निरीक्षक, मलेरिया विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।


गंभीर स्थिति में डेंगू के लक्षण
- लगातार बुखार आना, शरीर के किसी भाग पर चकत्ते पड़ना।
- पेट में अत्याधिक दर्द होना और निरंतर उल्टी होना।
- ब्लड प्रेशर का असामान्य रूप से कम होना।
- शरीर के किसी अंग में रक्तसाव होना।
- धड़कन का महसूस होना, नाड़ी का असामान्य तीव्र गति से चलना।
- हाथ पैरों का ठंडा पड़ना। मानसिक अवचेतना में परिवर्तन के लक्षण।

डेंगू से खुद बचें लोगों को भी बचाएं : डीएम
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जनपद वासियों से डेंगू से बचाव की अपील की। कहा कि डेंगू से खुद बचें और लोगों को भी बचाए। डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। अगर किसी में डेंगू के लक्षण हैं तो वह इलाज में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed