फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demands for roads, drains and toilets were raised in the trader dialogue

Lakhimpur Kheri News: व्यापारी संवाद में उठीं सड़क, नाला और शौचालय की मांगें

Tue, 23 Jun 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 23 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Demands for roads, drains and toilets were raised in the trader dialogue
व्यापारी संवाद कार्यक्रम को संबो​धित करते विधायक विनोद शंकर अवस्थी। स्रोत: संगठन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी संवाद कार्यक्रम में धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों ने विधायक विनोद शंकर अवस्थी के समक्ष समस्याएं और सुझाव रखे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने भीषण गर्मी को देखते हुए खमरिया और सिसैया चौराहे पर वाटर कूलर लगवाने की मांग की। साथ ही खमरिया, ईसानगर, हसनपुर कटौली और सिसैया बाजार में शौचालय व पिंक टॉयलेट बनवाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री उमेश शुक्ला ने क्षेत्र के कई मार्गों के चौड़ीकरण, सड़क सुधार, नाला निर्माण समेत अन्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में खमरिया, ईसानगर, हसनपुर कटौली, सिसैया चौराहा, रेहुआ और धौरहरा तहसील इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनमोहन मेहता, राजेंद्र सिंह अजमानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed