फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demanding compensation display

मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 16 Jun 2015 10:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jun 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Demanding compensation display
नकहा ब्लाक के गांव चाऊपुर पड़री में ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान के  मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बसपा नेता सुरेंद्र वर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन किया और तहसील दिवस में डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित लेखपाल ने अब तक नुकसान का सर्वे तक नहीं किया है, जिससे उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाया है। आरोप है कि लेखपाल ने प्रधान के घर बैठकर ही चुनिंदा लोगों का सर्वे कर उन्हें चेक दिलवा दी हैं। जबकि जिन ग्रामीणों का सही में नुकसान हुआ है उसे अब तक मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मांग की कि गंभीरतापूर्वक इस मामले की जांच कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। इस दौरान कामता प्रसाद, इतवारी, सुनील वर्मा, संदीप वर्मा, राजू, दिगपाल सिंह, संजय कुमार, सर्वेश कुमार, बदलू सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed