फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death of a two-month-old girl suffering from anemia

एनीमिया से ग्रसित दो माह की बच्ची की मौत

Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Death of a two-month-old girl suffering from anemia
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में सोमवार को खून की कमी से पीड़ित एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं उल्टी, दस्त से पीड़ित चार बच्चे और भर्ती हुए।
विज्ञापन

बैदागर निवासी कयूम छह माह के पुत्र ऐजान, चांदपुरवा निवासी मेराज के नौ माह के पुत्र नूर आलम, अमकोटवा निवासी हसमत अली के तीन वर्षीय पुत्र सईद, अमेठी निवासी करिश्मा ने पांच वर्षीय पुत्र रौनक को जिला अस्पताल लेकर आई। इन सब की हालत नाजुक होने के कारण सभी को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू हो गया।
विज्ञापन

फिलहाल इनकी हालत में सुधार बताया जाता है। वहीं, वार्ड में भर्ती फूलबेहड़ निवासी मगरूद्दीन की एनीमिया पीड़ित दो माह की बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी
पसगवां। भीषण गर्मी में डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में में प्रतिदिन दो से तीन मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि डायरिया के गंभीर मामले अभी तक नहीं आए हैं।

उधर ग्राम पंचायतों में मच्छरों आदि के बचाव के लिए प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्विनी वर्मा का कहना है डायरिया के बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें। ताजा भोजन करें। उन्होंने कहा कि बारातों में बासी और गरिष्ठ भोजन से बचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed