{"_id":"5d321bb48ebc3e6d1810276b","slug":"death-lakhimpur-news-bly3691632118","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी अमित कुमार की पत्नी 25 वर्षीय किरन देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने फंदे से लटक कर खुदकुशी की है, जबकि मृतका के पिता का कहना है कि सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे, तो शव तख्त पर पड़ा था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा निवासी ब्रह्मादीन ने बताया कि चार साल पहले किरन की शादी की थी। जिसके एक साल बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। तीन साल से मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि पति अमित कुमार अपनी पत्नी किरन को साथ नहीं रखना चाहता था। उससे छुड़ौती के लिए सुनवाई चल ही रही थी कि गुरुवार की रात को किसी समय किरन की ससुराल राजापुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे गांव राजापुर निवासी मृतका के मौसेरे भाई राजेश ने फोन से सूचना मृतका के पिता को दी। ब्रह्मादीन ने बताया कि फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पति अमित कुमार ने साढ़ू के लड़के राजेश को दी थी। मौके पर जब मृतका का पिता पहुंचा, तो वहां घर में तख्त पर किरन का शव पड़ा था। कमरे के छत के कुंडे में काफी ऊंचाई पर तौलिया बंधा था, जिसका एक हिस्सा कटा था। ब्रह्मादीन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ब्रह्मादीन ने आत्महत्या किए जाने की बात पर संदेह जताया है और पति समेत ससुराली जनों को किरन की मौत का जिम्मेदार बताया है।
मृतका के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृृतका के शरीर पर जाहिरा चोटों के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक, फरधान