{"_id":"642819cac5e9f6c070035149","slug":"dead-body-of-a-girl-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-on-the-nepal-border-in-lakhimpur-kheri-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: नेपाल सीमा पर जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, पुलिस मान रही आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: नेपाल सीमा पर जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, पुलिस मान रही आत्महत्या
Sat, 01 Apr 2023 05:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Apr 2023 05:17 PM IST
सार
गौरीफंटा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर जंगल में शुक्रवार की देर शाम जंगल में पेड़ से युवती का शव लटकता देखा गया। पास ही एक साइकिल भी खड़ी मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा पुलिस चौकी क्षेत्र में नेपाल सीमा पर जंगल में एक युवती का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। घटनास्थल के पास साइकिल खड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
गौरीफंटा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर जंगल में शुक्रवार की देर शाम जंगल में पेड़ से युवती का शव लटकता देखा गया। पास ही एक साइकिल भी खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर उसकी शिनाख्त कराई। युवती की पहचान भूंढ़ा गांव निवासी लालमन राना की 25 वर्षीय पुत्री मानसी के रूप में हुई है। उक्त युवती महिलाओं के साथ धनगढ़ी नेपाल में मजदूरी करने जाती थी।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि शुक्रवार को भी वह मजदूरी करने गई थी। शाम को उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने परिजन को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि संदिग्ध हालत में शव मिलने के मामले में पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन