{"_id":"66eb3f6e24de4082c6016204","slug":"dcm-collides-with-municipal-tempo-chaos-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-129354-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पालिका के टेंपो से टकराई डीसीएम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पालिका के टेंपो से टकराई डीसीएम, हंगामा
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-दुधवा मार्ग पर सीओ ऑफिस के सामने सुबह करीब नौ बजे उस समय हंगामा हो गया, जब दुधवा की तरफ से आ रही एक डीसीएम सामने से मुड़ रहे कूड़ा भरे नगर पालिका के टेंपो से टकरा गई।
डीसीएम की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया और सफाई कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। डीसीएम चालक को पकड़ लिया और घेराबंदी होने लगी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को सुना। बीच सड़क पर खड़ी डीसीएम को हटवाकर किनारे कराया गया। पलटे टेंपो को सीधा कराया गया। टेंपो चालक को भी मामूली चोटें आईं थीं। मामले में टेंपो बनवाने की बात कहते हुए दोनों पक्षों ने निपटारा कर लिया था। फिलहाल सुबह करीब आधे घंटे तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।