फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Damodarpur's waterlogging crisis will end after 10 years

Lakhimpur Kheri News: दामोदरपुर में 10 साल बाद खत्म होगा जलभराव का संकट

Thu, 12 Feb 2026 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Damodarpur's waterlogging crisis will end after 10 years
दामोदरपुर मोहल्ले में हो रहा नाली निर्माण। संवाद
मैलानी। मोहल्ला दामोदरपुर के लोगों को पिछले दस वर्षों से सड़क पर हो रहे जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। नगर पंचायत की ओर से 38 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

दामोदरपुर में सुशील वाल्मीकि के मकान से सगीर खां के मकान तक लंबे समय से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। बरसात के अलावा भी नाले का पानी सड़क पर बहता रहता था, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। मोहल्लावासी लगातार समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने बताया कि चुनाव के दौरान इस समस्या के समाधान का वादा किया गया था। शासन से 73 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क और नाले को ऊंचा कर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला धर्मशाला में पवन रस्तोगी के मकान से रस्सू के मकान तक तथा रामहेत के मकान से नरेश साहनी के मकान तक 35 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और नाले का निर्माण कराया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यों से दोनों मोहल्लों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed