{"_id":"649886b103cccd6a9209b106","slug":"dairy-running-without-license-caught-lakhimpur-news-c-4-1-191576-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना लाइसेंस चल रही डेयरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना लाइसेंस चल रही डेयरी पकड़ी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। खाद्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर बिना लाइसेंस चल रही दुग्ध डेयरी पकड़ी है। टीम ने दूध, पनीर और घी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
रविवार की दोपहर खाद्य विभाग के सह आयुक्त कौशलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदित्य वर्मा, विपिन कुमार सिंह व पुलिस फोर्स के साथ मोहम्मदी रोड स्थित राधेश्याम राइस मिल के परिसर में चल रहे दूध डेयरी पर छापा मारा। जहां बिना लाइसेंस के 10,000 लीटर क्षमता का वीएमसी लगा पाया गया। इस डेयरी पर दूध से दही, मट्ठा, पनीर व घी का उत्पादन व कारोबार होता था।
डेयरी उद्योग बरेली निवासी विचित्र पाल सिंह गंगवार का बताया जा रहा है। मैनेजर प्रेम बाबू ने बताया लगभग दो महीने पहले भी खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा था। प्रतिद्वंद्विता के चलते लोग परेशान कर रहे हैं, जबकि मैनेजर डेयरी का लाइसेंस होने की बात कह रहा है, लेकिन मौके पर वह प्रपत्र नहीं दिखा पाया। खाद्य आयुक्त कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।