{"_id":"57e814f34f1c1bf90a573f9e","slug":"cultured-people-in-the-world-to-do-the-illuminating-names","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संस्कारवान लोग ही रोशन करते हैं दुनिया में नाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संस्कारवान लोग ही रोशन करते हैं दुनिया में नाम’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर बल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया
वार्षिकोत्सव और मेधा सम्मान समारोह में हुआ रंगारंग प्रोग्राम
शारदा पीठाधीश्वर अनंत श्री शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज ने बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर बल दिया। कहा जो शिक्षा के साथ संस्कार प्राप्त करते हैं, वहीं दुनिया में अपना नाम रोशन करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ लिखकर राष्ट्र का नाम ऊंचा करने की प्रेरणा दी। शंकराचार्य पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमा का अनावरण और सीबीएसई, यूपी बोर्ड तथा सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज के संयुक्त मेधा सम्मान और वार्षिकोत्सव के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
मुख्य अतिथि ने सबसे पहले पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। मंच पर घनश्याम तोलानी, अवधेश पुरी, उमेश मिश्र ने मुख्य अतिथि को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि और समारोह अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन किया। इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं को सिल्वर मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सर्वेंद्र अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
इस मौके पर सतीश कौशल बाजपेयी, विमल अग्रवाल, सुदेश कुमार गुप्त, रवि भूषण साहनी, अजय शुक्ल, महावीर प्रसाद, डॉ. राकेश माथुर, रश्मि बाजपेयी, निरूपमा बाजपेयी, सीमा साहनी, नूतन गुप्ता, पूनम आगा, ज्योति सिंह, प्रभा बाजपेयी, सीमा अग्रवाल, चन्द्रभूषण साहनी, प्रेमशंकर अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अवधेश गुप्त, काली प्रसाद मिश्र, शेषधर द्विवेदी, शिप्रा बाजपेयी समेत अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।