फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CRS Special ran at the speed of hundred on Lakhimpur-Bankeganj rail section

लखीमपुर-बांकेगंज रेलखंड पर सौ की स्पीड से दौड़ी सीआरएस स्पेशल

Fri, 26 Nov 2021 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो डॉ. पवन चंद्र
डॉ. पवन चंद्र Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 26 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
CRS Special ran at the speed of hundred on Lakhimpur-Bankeganj rail section
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते सीआरएस लतीफ, साथ में डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री और अन्य।
लखीमपुर स्टेशन पर हवन पूजन के बाद शुरू हुआ निरीक्षण कार्य
विज्ञापन

बांकेगंज से शाम 05.55 पर शुरू हुआ स्पीड ट्रायल
लखीमपुर खीरी। रेल संरक्षा आयुक्त ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर-बांकेगंज रेलखंड के विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण कर स्पीड ट्रायल किया। सीआरएस ने बांकेगंज से लखीमपुर तक सौ की स्पीड से ट्रायल किया, जिसे कार्यदायी संस्था के लोग पूरी तरफ से सफल बता रहे हैं।
लखीमपुर-बांकेगंज रेलखंड का विद्युतीकरण काम पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को सीआरएस ट्रायल होना था। इसके लिए सीआरएम मोहम्मद लतीफ खान, डीआरएस डॉ. मोनिका अग्निहोत्री पूरे अमले के साथ सुबह 11 बजे लखीमपुर स्टेशन पहुंचीं। विधि विधान से हवन पूजन के बाद सीआरएस और डीआरएम स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण के लिए बांकेगंज रवाना हुए। अधिकारियों की टीम निरीक्षण करते हुए शाम करीब साढ़े चार बजे बांकेगंज स्टेशन पहुंची। बताते हैं कि इस दौरान विद्युतीकरण कार्य बेहतर मिला। स्पीड ट्रायल के लिए सीआरएस की स्पेशल ट्रेन शाम 5:55 बजे बांकेगंज से रवाना होकर 6:46 बजे लखीमपुर पहुंची। इस दौरान करीब 15 मिनट सीआरएस और डीआरएम ने फरधान स्टेशन पर रुककर पॉवर हाउस निर्माण की प्रगति जानी। रेलवे के लोगों ने बताया कि 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रायल सफल रहा। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन सुविधाओं की पड़ताल की
रेल संरक्षा आयुक्त ने लखीमपुर से लेकर बांकेगंज तक विद्युतीकृत के मानक अनुरूप क्रॉस ओवर लाइन विद्युतकर्षण, लाइन फिटिंग, ओवर हेड ट्रैक्शन, लाइन की मानक, ऊंचाई, समपार फाटकों से दूरी, स्टेशन वर्किंग रुल के अपडेशन सहित अन्य टेक्निकल बिंदुओं की गहनता से पड़ताल की। बांकेगंज और गोला स्टेशन पर अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर रहेगी निरस्त
शुक्रवार सुबह 7:48 बजे लखीमपुर से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी, जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन पहले की भांति होगा। रेलवे के लोग बताते हैं कि शुक्रवार से गोमती एक्सप्रेस का संचालन भी पूर्व की तरह विधिवत शुरू हो जाएगा।
सीआरएस ने देखा बांकेगंज स्टेशन पर विद्युतीकरण का कार्य
बांकेगंज। लखीमपुर-बांकेगंज के बीच कराए गए रेल विद्युतीकरण कार्य का सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान और डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने निरीक्षण किया। सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान ने सबसे पहले समपार फाटक का जायजा लेकर यात्रियों एवं आम लोगों की सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों को देखा। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही आरवीएनएल के मुख्य परियोजना अधिकारी दिल्ली दिनेश चंद्र पांडेय, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर गोरखपुर एके शुक्ला, मुख्य कर्षण इंजीनियर ओपी सिंह और संबधित अधिकारियों से 25 वोल्ट करंट से प्रवाहित बिजली पोलों और तारों से यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले चेतावनी/ काशन बोर्डों का निरीक्षण कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने रेल ट्रैक, सिग्नल, स्विचिंग बोर्ड आदि का बारीकी से जायजा लिया। स्टेशन मास्टर से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों के संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों से संबधित जानकारी ली। रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक निरीक्षण करने के बाद शाम छह बजे इलेक्ट्रिक ट्रेन पर सवार होकर स्पीड ट्रायल के लिए लखीमपुर रवाना हो गए। सेक्शन प्रभारी जगन्नाथ मिश्र, सफदर हुसैन, सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

सीआरएस ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर-बांकेगंज रेलखंड पर कराए गए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण कर स्पीड ट्रायल किया। 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रायल सफल रहा।
- जगन्नाथ मिश्र, प्रबंधक रेल विकास निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed