{"_id":"578cdb5b4f1c1b9d32c4bfc4","slug":"zilla-panchayat-members-killed-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
murder in love
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छह जुलाई को चचेरे बहनोई ने मार दी थी गोली
जिला पंचायत के सदस्य के पति और सपा नेता करुन राना की सघन इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बीती छह जुलाई को सरखनापूरब में एक फैसला कराने के दौरान उनको उनको चचेरे बहनोई ने गोली मार दी थी। इसमें पांच और लोग जख्मी हो गए थे। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां से जिला पंचायत सदस्य पति को लखनऊ भेजा गया था लेकिन यहां भी उनकी हालत बिगड़ गई। इसके चलते घरवाले उनको दिल्ली ले जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से गांव और नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
मालूम हो कि हमले में घायल हुए करुन राना को जिला अस्पताल के बाद लखनऊ ले जाया गया था। जहां पर डायबिटीज के कारण उनको इंफेक्शन हो गया। जिसपर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया था। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में हापुड़ के पास उनकी मौत हो गई। जिला पंचायत सदस्य के पति व सपा नेता की मौत की खबर सुनकर तमाम सपाई उनके घर पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी। सपा ने एक शोक सभा पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां के आवास पर की, जिसमें सपा प्रत्याशी अनीता यादव, महेश राही, सईद अहमद, फुरकान अंसारी, जफर अहमद टीटू, जावेद अख्तर, जितेंद्र यादव, ओवैश खान, अरुण प्रधान, पिंटू चौधरी, लालाराम राठौर, सुखपाल यादव समेत तमाम प्रधान एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।