{"_id":"e7f96c8ef9f370e4a580b77e2c83cc95","slug":"youth-missing-feared-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक लापता, हत्या की आशंका
निघासन
Updated Sat, 23 May 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव ढखेरवा नानकार में शुक्रवार शाम खेत पर चारा काटने गया एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। शनिवार सुबह खेत से युवक के कपड़े बरामद होने के कारण परिवार वालों ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव गायब करने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव ढखेरवा नानकार निवासी शत्रोहन का 22 वर्षीय पुत्र मुन्नाराज शुक्रवार शाम अपने ही खेत में चारा काटने गया था। वहां से वह संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गया। परिवार वालों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह परिवार वालों को मुन्ना के कपड़े, चप्पलें और कुछ रुपये गन्ने के खेत में मिले। मुन्ना के पिता शत्रोहन ने बताया कि उसका खेत पड़ोस गांव टपरा मजरा तेलियार के पास है, जहां वह आता जाता रहता था। खेत पर आते जाते समय टपरा की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग हो गया, जिसके चलते वह दोनों फरार भी हो चुके थे। आठ दिन बाद परिवार वालों ने प्रेमी युगल को बरामद कर दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया था। परिवार वालों ने मुन्ना को भरतपुर में अपने रिश्तेदार के यहां भेज दिया था। शुक्रवार को ही वह वापस आया था। शाम करीब छह बजे मुन्ना उसी खेत पर चारा काटने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह गन्नेे के खेत पर गए परिवार वालों को मुन्ना के फटे कपड़े और अन्य सामान पड़ा मिला। वहीं पर गन्ने की फसल भी टूटी पड़ी थी। मुन्ना के परिवार वालों ने युवती के परिवार वालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सूचना पाकर मौके पर सीओ मोहम्मद इब्राहिम और एसओ अनिल कुमार शाही समेत कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। एएसपी अष्टभुजा प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।
एसओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि लापता युवक की तलाश की जा रही है। अभी इस मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता। जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।