फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young men guilty of murder confession

युवकों ने हत्या का जुर्म कबूला

Sun, 11 Oct 2015 07:49 PM IST
उचौलिया
उचौलिया Updated Sun, 11 Oct 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
Young men guilty of murder confession
घास काटने गई किशोरी की गला रेतकर हत्या करने के  मामले में पकड़े गए दोनों युवकों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया। एसओ पसगवां अनिल शाही ने बताया कि हरदोई जिले के रहने वाले दोनों हत्यारोपी एक डीसीएम के चालक और हेल्पर हैं, उन्होंने रेप में असफल होने पर घास काटने वाली दरांती से किशोरी की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की सुबह घास काटने गांव से बाहर खेत पर गई थी। काफी देर तक उसके वापस न आने पर परिवार वालों ने खोजबीन की तो उसकी बहन ने खेत में घास के पास खून पड़ा देखकर लोगों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिवार वालों ने बरनैया गांव में गन्ने के खेत से किशोरी का शव बरामद किया था, जहां भीड़ देखकर गन्ने में छिपकर बैठे दो युवक भागने लगे तो ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। मृतका के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर पकड़े गए हरदोई जिले के थाना और कस्बा बड़ी पिहानी के मोहल्ला कोट निवासी विनोद और मोहल्ला पछाई सरांया निवासी इमरान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पसगवां पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी यदुनाथ सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बताया कि रेप में असफल रहने पर उन्होंने किशोरी की उसी की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को गन्ने के खेत में छिपाकर पास के खेत में छिप गए थे ताकि अंधेरा होने पर उसका शव नहर में फेक सकें। इससे पहले ग्रामीणों के आने पर दोनों वहां से भागे, लेकिन उन्होंने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद नाराज भीड़ ने पुलिस चौकी पर दोनों को पीटने की भी कोशिश की थी। शनिवार की शाम को पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों ने खुद को मोहदियापुर के पास दोपहर करीब तीन बजे पलटी डीसीएम का चालक और हेल्पर बताया था। कहा था कि वे हादसे में दो लोगों के घायल होने के बाद डर के मारे खेतों में होकर भाग रहे थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त दरांती रविवार की सुबह खेत से बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

छावनी में तब्दील हुआ गांव
मृतका का रविवार को पोस्टमार्टम के बाद देरशाम शव गांव पहुंचा। इससे पहले ही एहतियातन काफी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में तैनात किया गया। कई थानों से पुलिस फोर्स बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से एक आरोपी के थेे संबंध
एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया है कि आरोपी विनोद का पहले से ही गांव में आना जाना था। घटना वाले दिन विनोद अपने दोस्त इमरान के साथ उससे मिलने खेत पर गया था, जहां दोनों ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed