{"_id":"57484e8e4f1c1ba5256908c1","slug":"woman-s-body-found-in-home-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में घर में मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में घर में मिला महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
Updated Fri, 27 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
घटना के बाद से आरोपी पति फरार
हैदराबाद थाना क्षेत्र के लोहरैया गांव निवासी राजकुमार की 28 वर्षीय पत्नी कल्पना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिवार वालों ने उसके पति पर पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।
गांव रामपुर तकिया निवासी घुरईलाल ने बताया कि उन्होंने आठ साल पहले पुत्री कल्पना देवी की शादी गांव लोहरैया निवासी राजकुमार के साथ की थी। उसकी पुत्री के बच्चे नहीं हैं। राजकुमार आए दिन शराब के नशे में धुत होकर पुत्री कल्पना की पिटाई करता था। बकरी पालन का धंधा कर पुत्री गुजर बसर करती थी। पड़ोसियों के मुताबिक कल्पना देवी ने अपनी एक बकरी 1600 रुपये में बेची थी। गुरुवार की शाम राजकुमार नशे में धुत होकर घर आया और पत्नी से बकरी बिक्री के बाद मिले रुपये मांगे। पत्नी ने रुपये देने से इनकार कर दिया। रुपये न मिलने पर राजकुमार ने घर में रखा सामान तहस नहस कर दिया और पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। आशंका है कि उसने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति शव घर के अंदर छोड़कर भाग गया। महिला का शव रातभर घर में पड़ा रहा। राजकुमार की बूढ़ी मां भी डर कर भाग गईं। सुबह चर्चा होने पर प्रधान रामऔतार ने घटना की सूचना पुलिस और मायके वालों को दी। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने पति पर पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव पर कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। इससे मौत के कारणों के बावत कुछ नहीं कहा जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।