{"_id":"57654aa24f1c1bef5d11b6a7","slug":"woman-killed-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /धौरहरा।
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
कब्र से निकाल किए शव के टुकड़े
- फोटो : Demo Pic
मृतका के भाई ने पति पर लगाया जहर देने का आरोप
पति सहित दो के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
जंगल नंबर तीन ग्रंट गांव निवासी जगजीवन की 28 वर्षीय पत्नी कुंती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के नौ साल में बच्चे न होने के कारण ससुराल वाले उसकी बहन को ताने देते थे। उसने अपने बहनोई पर जहर देकर बहन को मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के जंगल नंबर तीन ग्रंट गांव निवासी जगजीवन की पत्नी कुंती देवी की हालत बिगडने पर ससुराल वालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर जब कुंती के भाई सीएचसी पहुंचे तो पति जगजीवन मौके से भाग निकला। गांव नयापुरवा मजरा हरदी निवासी मृतका के भाई भारत प्रसाद का आरोप है कि उसका बहनोई और भाई शादी के नौ साल बाद बच्चे न होने पर बहन को बांझ कह कर ताने देते थे। उसे मारते पीटते थे। बहनोई बच्चे न होने के कारण दूसरी शादी करने की फिराक में था। इस बात की शिकायत कई बार उसकी बहन ने मायके में की। आरोप है कि शुक्रवार को बहनोई ने उसकी बहन को मारापीटा और अपने भाई के साथ मिलकर जबरन जहर खिला दिया। फिर उसे धौरहरा सीएचसी लाए, जहां बहन की मौत हो गई। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई भारत प्रसाद की तहरीर पर पति और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया है।