{"_id":"eb878a713c158dddd96c8b958fd01a61","slug":"woman-killed-after-being-crushed-by-truck-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
खीरी टाउन
Updated Wed, 11 Mar 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार को बाइक से भाई के साथ जा रही एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
थाना क्षेत्र निघासन के ग्राम भजनपुरा निवासी राजेश की 25 वर्षीय पत्नी माधुरी होली पर अपने मायके थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम जगसड़ आई थी। बुधवार को वह अपने भाई आदेश के साथ मोटर साइकिल से नकहा की बाजार गई थी। बाजार से लौटते समय उसकी बाइक नकहा से लखीमपुर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे बाइक असंतुलित होकर पलट गई और माधुरी गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। माधुरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह देख तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।