{"_id":"573493ae4f1c1bb0039198d3","slug":"wednesday-night-drama-fiercely-dbangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने बुधवार रात को जमकर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने बुधवार रात को जमकर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
Updated Thu, 12 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
दबंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग मोहल्लों में तीन घरों को निशाना बनाया
डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हो गई थी कहासुनी
बुधवार की रात को दबंगों ने अलग-अलग मोहल्लों में तीन घरों को निशाना बनाया। उन्होंने एक मकान पर फायरिंग भी की।
स्टेडियम में डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट देखने के बाद मोहल्ला कुम्हारनटोला निवासी बाबा रामनिवास तिवारी के पुत्र गौरव तिवारी, मिल कॉलोनी निवासी अखिलेश सिंह और चंदेली मार्केट निवासी लालू जायसवाल से कुछ युवकों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद बीच बचाव के बाद सभी युवक अपने अपने घर चले गए। रात 11 बजे 30-40 दबंग युवकों ने बाबा रामनिवास तिवारी के घर हमला बोल दिया। दबंगों ने दरवाजे की जाली और उसमें लगे डंडे आदि तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। बताते हैं कि दबंगों ने इसके बाद भी रात को दो बार हमला किया। सूचना पर शुभचिंतक और पुलिस के पहुंचने पर वे वहां से भाग निकले।
इसी क्रम में पुरानी कालोनी केएल 13 निवासी ध्रुवदेव सिंह मिल में फिटर हैं। वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर उनका पुत्र अखिलेश सिंह, बहू और दो पुत्रियां थीं। अखिलेश ने बताया कि रात को 30-40 युवकों ने घर के पिछले दरवाजे पर हमला बोल दिया। दरवाजे को तोड़कर आंगन में प्रवेश किया और घर से सोने की चेन आदि सामान लूट ले गए। मकान के तीन दरवाजों को भी दबंगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इतने पर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन लोगों ने चंदेली मार्केट स्थित लालू जायसवाल के घर पर धावा बोला। लालू ने बताया कि मकान में बाहर का दरवाजा लोहे का लगा होने के कारण वे लोग उसी पर प्रहार करते रहे। आखिर में दबंगों ने दो फायर किए और तमंचे लहराते हुए चले गए। रात भर हुए दबंगों के हंगामे से नगर में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि क्रिकेट देखने के समय युवकों में कुछ विवाद हो गया था। घटना की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।