{"_id":"578287e74f1c1b976b7f9a65","slug":"vehicle-checking-two-arrested-during","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग के दौरान दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चेकिंग के दौरान दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों के पास से तमंचे और 5 जिन्दा कारतूस बरामद
कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकरपुर चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान तलाशी में दो लोगों के पास 315 बोर के दो तमंचे और 5 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
आई जी जोन सतीश ए गणेश के निर्देश पर सीओ रामशंकर सिंह के नेतृत्व में एसआई कल्लू सिंह व राकेश सिंह, आरक्षी रामविलास, जयचंद्र, सुखेंद्र यादव और सत्यप्रकाश मोहम्मदी- शाहजहांपुर रोड शंकरपुर चौराहे के पास शनिवार की रात 12 बजे के करीब गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मोहम्मदी की ओर से आ रही मारुति कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसमे सवार राकेश कुमार के पास 315 बोर तमंचा और तीन जीवित कारतूस मिले। पूछताछ करने पर उसने अपना पता ग्राम सैंडा थाना पसगवां बताया। उसके बाद पुलिस ने एक अन्य वाहन स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें सवार बबलू के पास 315 बोर तमंचा 2 जीवित कारतूस मिले। बबलू जलालनगर हाथीपुर शाहजहांपुर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है जबकि वाहनों को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।