फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two men arrested villagers

दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा 

Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
गांव भैरमपुर में महिला से लूटकर भाग रहे थे, ग्रामीणों के घेरने पर बदमाशों ने की फायरिंग 
विज्ञापन

थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव भैरमपुर में एक महिला के जेवर लूटने औरके बाद भाग रहे बदमाशों को जब ग्रामीणों ने बेलरायां में घेर कर पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने ग्रामीणों पर फायर झोंक दिया। ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया। 
थाना सिंगाही के गांव भैरमपुर निवासी शिवकुमार का खेत दुधवा टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। जंगली जानवरों के फसल में नुकसान पहुंचाने के कारण शिवकुमार की पत्नी रोज की तरह शनिवार को भी खेत जानवरों से बचा रहीं थीं। सायं करीब साढ़े छह बजे दो बदमाशों ने उन्हें असलहों के बल पर बांध दिया और उनकी पिटाई कर नाक का फूल और पायल लूट ली और बेलरायां की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद महिला घर पहुंची और घटना बताई। इस पर तमाम ग्रामीण बदमाशों की खोजबीन में जुट गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को बेलरायां रेलवे स्टेशन के पास गोपाल दीक्षित की परचून की दुकान के निकट घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया। इसी बीच बेलरायां चौकी और सिंगाही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए बदमाशों में एकबदमाश खैरटिया और दूसरा खमरिया का बताया जाता है। सरेशाम हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन

बेलरायां पुलिस चौकी प्रभारी शिवानंद पटेल से जब बदमाशों के बारे में जानकारी ली गई, तो उन्होंने ग्रामीणों द्वारा दो बदमाशों  के पकड़े जाने और फायरिंग करने की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने पूरे घटना क्रम की जानकारी होने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed