{"_id":"94da4e4b050280dcb4e8d9921ac441ab","slug":"triple-youth-are-riding-tractors-come-down-in-critical-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवक ट्रैक्टर के नीचे आए, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवक ट्रैक्टर के नीचे आए, हालत गंभीर
बिजुआ/गुलरिया।
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करने से तीन युवकों की जान पर बन आई। गुलरिया चीनी मिल गन्ना लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर-डनलप में उनकी बाइक जा घुसी। हादसे में घायल हुए युवकों में दो की हालत गंभीर है।
भीरा थाना क्षेत्र के तिखड़ा गांव के राधेश्याम का युवा पुत्र अवनीत, पृथ्वीपाल का पुत्र रजनीश और कालिका का पुत्र बालेस्टर एक बाइक पर सवार होकर अपने घर तिखड़ा से गुलरिया की ओर आ रहे थे। तभी गुलरिया चीनी मिल में गन्ना लेकर जा रहे एक किसान के ट्रैक्टर के अनियंत्रित हो जाने से वह बाइक सवार युवकों को रौंदता हुआ चला गया। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में घायलों को पहले एबुंलेंस से सीएचसी बिजुआ लाया गया। यहां पर डॉ. प्रवीन निगम ने घायलों की हालत नाजुक देखकर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिले पर रेफर कर दिया। घायलों में दो की हालत नाजुक है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।