फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tilak mamaroh main khana bananai kai dauran nage aag

तिलक समारोह में खाना बनाने के दौरान लगी आग

Sat, 21 Feb 2015 08:12 PM IST
हैरमखेड़ा/मैगलगंज खीरी।
हैरमखेड़ा/मैगलगंज खीरी। Updated Sat, 21 Feb 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
tilak mamaroh main khana bananai kai dauran nage aag
क्षेत्र के अलियापुर गांव में तिलक समारोह के दौरान खाना बनाने के लिए जलाई गई भट्ठी से निकली आग की लपट से छप्पर में आग लग गई। आग ने दो घरों को चपेट में ले लिया। जिससे 20 हजार रुपये, सामान जलकर राख हो गया। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में तीन ग्रामीण भी झुलस गए।
विज्ञापन

अलियापुर गांव निवासी पट्टे के घर में शुक्रवार को बेटे रामभजन का तिलक चढ़ना था। घर में रिश्तेदारों की भीड़ थी। लगभग आठ बजे तिलक चढ़ने के बाद घर में ही रखे छप्पर के नीचे खाना बनाने के लिए जल रही भट्ठी से निकली चिंगारी ऊपर पड़े छप्पर में पहुंच गई। थोड़ी ही देर में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। जिससे पट्टे के घर में रखा तिलक में चढ़ा सामान, 20 हजार रुपये, रिश्तेदारों के कपडे़, कुर्सी, तख्त, चारपाई आदि सामान जलकर राख हो गया। आग ने पड़ोस में रहने वाले रिंकू के घर को भी चपेट में ले लिया। जिससे रिंकू के घर में भी आग से काफी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर एसओ आनंद शाही ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

--
आग से एक दर्जन घर राख, एक झुलसा
निघासन। क्षेत्र के दो गांवों में आग लगने से एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग से लाखों का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय एक व्यक्ति झुलस गया और तीन मवेशी जिंदा जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन थाना क्षेत्र के गांव बम्हनपुर मजरा कंधईलालपुरवा में शनिवार दोपहर अचानक  पूरब छोर पर रहने वाले नूरजहां के घर के छप्पर में आग लग गई। उसका घर और चार हजार रुपये नगद जल गए। इसके बाद आग से पड़ोसी रफीक, शौकत, इदरीश, मोहइयतदीन, अब्दुल मजीद और समीर के घर भी राख हो गए।  इसी दौरान इदरीश की जेब में रखे पांच हजार रुपये भी कहीं गिर गए। लोगों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। ग्रामीणों की सूचना पर निघासन से दमकल टीम पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। आग से करीब एक लाख का नुकसान होने की बात कही जा रही है। लेखपाल कैलाश यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। उधर धरमापुर में नंद किशोर के घर से लगी आग से लक्ष्मीनरायन, इंद्रप्रकाश, चुन्ना, गोमती आदि के घर जल गए। आग से चुन्ना के पांच हजार, नंद किशोर के 15 हजार और एक लाख से अधिक का घरेलू सामन जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय चुन्ना झुलस गया। उसके तीन मवेशी भी जल गए। यहां पर भी राजस्व विभाग ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed