फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three teens killed by eating poisonous substances including

जहरीला पदार्थ खाने से किशोर सहित तीन की मौत

Sun, 01 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 01 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three teens killed by eating poisonous substances including
जहर - फोटो : अमर उजाला प्रतीकात्मक फाोटाो
- ससुराल से लौटे युवक ने खाया विषाक्त
विज्ञापन

- घरेलू कलह में युवक ने पिया जहरीला पेय

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोर सहित तीन लोगों ने जहर खा लिया। तीनों को जिला अस्पताल में लाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम ककरहा निवासी श्रवण कुमार का 22 वर्षीय पुत्र कमलाकांत अपनी ससुराल गांव सुजई गया था, वहां से वापस लौटने पर उसने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में कराया गया यहां से उसे लखनऊ ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

इसके अलावा थाना और कस्बा मितौली निवासी लाखन का 15 वर्षीय पुत्र महेंद्र शनिवार को घर में अकेला था उसने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त खा लिया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रजागंज। कोतवाली क्षेत्र गोला के गांव करमुलहापुर निवासी नन्हें वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र सुनील वर्मा ने किसी बात से नाराज होकर शनिवार की सुबह जहरीला पदार्थ पी लिया। परिवार के लोग उसे आननफानन इलाज के लिए रजागंज ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी  मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed