{"_id":"9f20c264c7f24bfaae439c150bc3261c","slug":"three-person-arrest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुचोरी के तीन आरोपी पकड़े, पिकअप बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुचोरी के तीन आरोपी पकड़े, पिकअप बरामद
भूपतिपुर
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नीमगांव क्षेत्र में ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार की रात को पुलिस ने पशुचोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैै। उनके कब्जे से एक पिकअप में पांच पशु बरामद हुए हैं, जिन्हें एक गांव से चुराया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा हैै।
मंगलवार की रात एसआई मनोज कुमार ने बताया कि फोर्स के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे, तभी रात करीब ढाई बजे ग्रामीणों ने पशु चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि भूपतिपुर चौराहा निवासी बराती के घर के बाहर बंधी चार बकरियां और एक बकरे को पिकअप सवार चोर लादकर भाग रहे थे। सूचना मिलने पर उमरपुर क्रेशर और टिकौला गांव के बीच पिकअप को रोककर उसमे सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पूछताछ में अपना नाम-पता पिंटू निवासी सुल्तानपुर थाना इटौंजा लखनऊ, दीपू निवासी सकरन जिला सीतापुर और विजय सिंह निवासी कोरैया थाना कोतवाली सदर लखीमपुर बताया। उनके पास से पांच पशु बरामद हुए हैं। पिकअप को सीज कर दिया गया हैै। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान भेजा गया है।