फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   three boys returned to their respective homes after police involved

घर पर पुलिस के पहुंचने पर तीनों किशोर लौटे

Mon, 25 Jan 2016 05:49 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 25 Jan 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
three boys returned to their respective homes after police involved
बता दें कि चंदपुरा निवासी रामजीवन वर्मा का पुत्र 15 वर्षीय अनुज वर्मा गांव के ही दो दोस्तों गोलू और मोहित के साथ शनिवार की शाम चार बजे घूमने के लिए निकला था, जिसके बाद देरशाम वापस न आने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दी। तीनों किशोरों का सुराग न लगने पर परिवार वालों ने एलआरपी पुलिस चौकी को गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद जांच के लिए चौकी इंचार्ज तीनों किशोरों के घर पहुंचे, जिसकी जानकारी तीनों किशोरों को हुई, तो सोमवार की सुबह तीनों लौट आए। पूछताछ के दौरान तीनों किशोरों ने बताया कि वे लोग शनिवार की शाम को ही घूमने के लिए रोडवेज बस से दिल्ली चले गए थे, जहां घूमने के बाद रविवार की रात आनंद विहार बसअड्डे से बस पकड़कर वापस आए। अनुज घर से दो हजार, मोहित और गोलू क्रमश: पांच सौ और तीन सौ रुपये लेकर गए थे। जबकि अनुज ने बताया कि 58 हजार रुपये घर में ही छिपाकर रख दिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed