फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   theft in shop

दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 18 Jul 2015 11:20 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Sat, 18 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
theft in shop
कोतवाली क्षेत्र के लौखनिया गांव में एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार की नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लौखनिया गांव निवासी दीपू वर्मा गांव में ही किराने की दुकान करते हैं। शुक्रवार की रात घर के अन्य सदस्यों के साथ वह छत पर सो रहे थे। रात में चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखी 20 हजार की नकदी उड़ा दी। इसके अलावा चोर घर के मेन गेट का शटर काट कर घर में दाखिल हो गए और कमरों में रखी 30 हजार की नकदी, छह जोड़ी पायल, मंगलसूत्र सोने का मटरमाला, झाला, कुंडल, बर्तन समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब तीन बजे जब बारिश आई तो परिवार के लोग छत से नीचे उतरे तो देखा घर का सामान बिखरा हुआ था और मेन गेट खुला था। पीड़ित ने धौरहरा पुलिस को तहरीर दी लेकिन अबतक रिपोर्ट दर्ज नही हुई। कोतवाल विजय प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed