फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man in a road accident Killed , three injured

सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन जख्मी

Fri, 23 Oct 2015 11:09 PM IST
मैलानी
मैलानी Updated Fri, 23 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
The young man in a road accident Killed , three injured
शारदा नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहीं दो बाइक भीरा रोड पर अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राजामंडी के श्रद्धालु दिन में पलिया के पास स्थित शारदा नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने ट्रैक्टर ट्रॉलियों से गए थे। इनमें कुछ श्रद्धालु अपनी बाइक से गए थे। शाम को वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान शाम को लगभग सात बजे पहले भीरा कस्बे से आगे मैलानी की ओर वन विभाग के बैरियर के पास राजामंडी निवासी अजयपाल, बबलू और अशोक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। साथी उन दोनों को दूसरी बाइक से इलाज के लिए ला रहे थे कि आगे मैलानी नहर के पास स्थित वन विभाग द्वारा लगाए गए गति अवरोधक टायरों के पास राजामंडी निवासी हैप्पी सिंह और रामेश्वर की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 23 वर्षीय हैप्पी सिंह पुत्र यादवेंद्र सिंह और रामेश्वर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीछे से बाइक से आए साथियों ने वहां से गुजर रहे वाहनों से मदद की गुहार की, लेकिन जंगल में कोई भी मदद के लिए नहीं रुका। साथियों ने बताया कि कुछ देर बाद हैप्पी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद गंभीर घायल रामेश्वर के अलावा अजय पाल और अशोक को यहां निजी चिकित्सक के यहां लाया गया। हालत गंभीर होने पर रामेश्वर को लखीमपुर जिला अस्पताल  रेफर कर दिया गया। रामेश्वर के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed