{"_id":"6aa30ee5616046c43c0af033","slug":"a-leopard-dragged-a-disabled-woman-from-her-doorstep-and-ate-her-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-189818-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: घर की दहलीज से दिव्यांग महिला को खींचकर खा गया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: घर की दहलीज से दिव्यांग महिला को खींचकर खा गया गुलदार
विज्ञापन
नजीबाबाद-डबल फाटक फ्लाईओवर पर धरने पर बैठे किसान। संवाद
नजीबाबाद / जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र के गांव आलोपुर में बृहस्पतिवार सवेरे करीब छह बजे घर का दरवाजा खोलते ही गुलदार अविवाहित दिव्यांग बबीता देवी (42) को झपट्टा मारकर खींचकर ले गया। परिजनों ने बाहर निकलकर देखा तो पास ही खून पड़ा था। उन्होंने ग्रामीणों के साथ गांव के नजदीक गन्ने के खेतों में महिला को तलाशा तो गुलदार खेत में महिला के शव को खाता हुआ मिला। भीड़ को देख गुलदार खेतों में भाग गया।
गांव निवासी रूपेंद्र सिंह उर्फ बबलू अपनी पत्नी रेखा, पुत्र देव और बहन बबीता देवी के साथ रहता है। बृहस्पतिवार को करीब छह बजे जैसे ही बबीता ने घर का दरवाजा खोला तो गुलदार उसे जबड़े में भींचकर खींच ले गया। घटना के समय बबीता की भाभी रेखा और भतीजा देव घर पर थे। उन्होंने दरवाजे के बाहर निकल कर देखा तो पास में ही खून पड़ा हुआ था। रात को गांव में गुलदार देखा गया था। परिजनों ने शोर मचाया और मंदिर से ऐलान कराया गया। सुनते ही परिजन और ग्रामीण खून के निशानों का पीछा करते हुए जंगल की तरफ गए। घर से करीब 300 मीटर के फासले पर गन्ने के खेत से गुलदार के गुर्राने की आवाज सुन ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह मृत महिला को छोड़कर भाग गया। तब तक गुलदार महिला बबीता का एक हाथ और गर्दन के पास का हिस्सा खा चुका था। सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह, सामाजिक वानिकी के रेंजर रामकुमार घटनास्थल पर पहुंचे।
महिला का शव रखकर दिया धरना
ग्रामीणों ने महिला की मौत के लिए वन विभाग की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराते हुए वन दरोगा परशुराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने महिला के शव को साथ लेकर धरना शुरू कर दिया। वन विभाग ने ड्रोन उड़ाकर गुलदार की तलाश की। घटनास्थल के पास पिंजरा भी लगाया गया है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि 20 दिन पहले गांव क्षेत्र के गांव खुशहालपुर मड़का में भी गुलदार ने एक बालक को निवाला बनाया था।
विज्ञापन
वर्जन
गुलदार की तलाश की जा रही है। ड्रोन भी तलाश में लगाए गए हैं। साथ ही गांव में पिंजरा भी लगवाया गया है। -जय सिंह कुशवाह, डीएफओ बिजनौर