फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Public announcements were made to the beat of drums at the homes of three absconding accused.

Ballia News: तीन फरार आरोपियों के घर ढोल बजाकर कराई मुनादी

Fri, 11 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Public announcements were made to the beat of drums at the homes of three absconding accused.
मनियर। न्यायालय के आदेश पर तीन फरार अभियुक्तों के घर मुनादी कराई। पुलिस ने उनके घरों और सार्वजनिक स्थानों पर उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा किए। यह कार्रवाई थाना मनियर में दर्ज एफआईआर से संबंधित है। अपर सिविल जज न्यायिक, एफटीसी प्रथम और जेएम के न्यायालय से आदेश जारी हुआ था। पुलिस टीम ने उद्घोषणा की कार्रवाई पूरी की। अभियुक्तों में धर्मपुरा निवासी सुशील यादव, सत्येंद्र यादव और विशुनपुरा निवासी राहुल यादव शामिल हैं। पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर ढोल बजाते हुए स्थानीय लोगों को न्यायालय के आदेश से अवगत कराया। इसमें थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी समेत पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed