{"_id":"6aa310cf23349d17570561a6","slug":"firozabad-news-vikash-tower-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-184462-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिस्टम तक आवाज पहुंचाने के लिए टावर पर चढ़ा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिस्टम तक आवाज पहुंचाने के लिए टावर पर चढ़ा विकास
विज्ञापन
फोटो401-1टॉवर पर बैठा हुआ युवक
जसराना। कस्बे के मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार को उस समय खलबली मच गई जब गांव सिरोला निवासी एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के लोग पहुंच गए। युवक से नीचे उतरने की गुहार लगाई गई तो उसने कहा कि बदहाल सिस्टम में जब सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन उसे टावर पर चढ़ना पड़ा।
32 वर्षीय विकास ने बताया कि रक्षाबंधन की शाम दुकान बंदकर लौटते समय गांव के अराजक तत्वों ने पुरानी रंजिश में उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। बीच-बचाव करने आए पिता श्रीराम को भी पीटा। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई।
आज भी वह थाने गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। पीड़ित ने गांव के प्रधान पर हमला कराने और ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर घोटाला करने का आरोप लगाया। विकास करीब दो घंटे तक टावर पर बैठा रहा। इस दौरान नीचे खड़े अधिकारियों और ग्रामीणों की सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने उसे निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस बल और स्थानीय निवासी दिनेश लोधी ने काफी मशक्कत की तब जाकर विकास नीचे उतरा।
वर्जन
युवक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-प्रेमप्रकाश पांडेय, सीओ