फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The young man died in suspicious circumstances

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 23 May 2015 07:46 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sat, 23 May 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
तीन दिन पहले पूरनपुर से ससुराल आए एक शिक्षिका के पति का शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर बेड पर पड़ा मिला। मृतक के ससुराल वालों ने तमंचे से आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मृतक के परिवार वालों ने पत्नी, ससुर और साले पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी भोजशंकर की बड़ी बेटी एवं शिक्षामित्र शालिनी पांडे का विवाह जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव दुलही पिपरिया निवासी नीरज शुक्ला (35) से करीब पांच साल पहले हुआ था। शादी के कुछ साल बाद शालिनी ने एक बेटी का जन्म दिया। शिक्षामित्र के समायोजन में शालिनी शिक्षिका बन गई, जिससे उसका ससुराल आना-जाना बहुत कम हो गया था। 21 मई को नीरज अपनी ससुराल आया था। मृतक के साले अनुभव ने बताया कि शनिवार की सुबह अपने जीजा नीरज को चाय नाश्ता कराया। उसके बाद वह चला गया। नीरज अपनी पत्नी शालिनी पांडे, फुफेरी साली अमिता पांडे के साथ दो मंजिल मकान के कमरे में बैठे थे। किसी काम से शालिनी औैर अमिता कमरे के बाहर चलीं गईं। थोड़ी देर बाद फायर की आवाज सुनकर शालिनी कमरे दौड़कर गई तो देखा नीरज के बाएं सीने पर गोली लगने से खून निकल रहा था और तमंचा कुछ दूरी पर पड़ा था। घटना की सूचना पर एसओ अनिल कुमार शाही, सीओ मोहम्मद इब्राहिम मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को सील करने के बाद छोटी गली होने के कारण बमुश्किल छत से नीचे ला पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मौके से तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। उधर नीरज के पिता रामशंकर शुक्ला ने हत्या का आरोप लगाकर ससुर भोज शंकर पांडे, साले अनुभव पांडे और पत्नी शालिनी पांडे के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ले ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला हत्या या आत्महत्या का पता चल पाएगा। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
पत्नी बेसुध, अस्पताल में भर्ती
पति नीरज शुक्ला की मौत के बाद उसकी पत्नी शालिनी पांडे बेहोश होकर गिर गई। उसकी साढ़े तीन साल की पुत्री अनन्या का भी रोकर बुरा हाल है। शालिनी को बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक उत्तराखंड में करता था जॉब
मृतक नीरज शुक्ला उत्तराखंड में बजाज बाइक कंपनी में काम करता है। तीन दिन पहले स्कूल में अवकाश होने के कारण वह अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए यहां आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed