फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The woman was shot in the father-son conflict, death

पिता-पुत्र के झगड़े में महिला को लगी गोली, मौत

Sun, 24 Jan 2016 11:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The woman was shot in the father-son conflict, death
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बरगदिया में शनिवार की रात करीब नौ बजे पिता-पुत्र के बीच विवाद के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान तमंचे से चली गोली बीच-बचाव कर रही परिवार की एक महिला के पेट में लग गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार को महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बरगदिया निवासी बालकराम का पुत्र जोगीश शनिवार को कहीं से शराब पीकर घर लौटा, जिसके बाद उसका भाई अनिल से विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर बालकराम और अनिल उसे शांत कराने लगे तो जोगीश उग्र हो गया। यह देख जोगीश की चाची 45 वर्षीय नीलम उर्फ मीना पत्नी राजकुमार बीच-बचाव करने लगी, तभी तमंचे से किसी ने फायर कर दिया। तमंचे से निकली गोली नीलम के पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई।
विज्ञापन

अचानक हुए फायर से परिवार वाले अवाक रह गए। वहीं नीलम को जमीन पर तड़पता देख सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार को नीलम ने दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि ग्राम प्रधान रामलोटन ने की, जो इलाज के लिए परिवार वालों के साथ लखनऊ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी परिवार वालों ने घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। वहीं शाम तक परिवार वाले शव को लेकर गांव नहीं लौटे थे। तमंचे से फायर किसने किया, यह अभी सवाल बना हुआ है।

एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह के अनुसार महिला को इलाज के लिए परिवार वाले लखनऊ ले गए थे, जिससे अभी किसी ने तहरीर या सूचना थाना पुलिस को नहीं दी है। तहरीर के मुताबिक आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed