{"_id":"585a80f44f1c1b8e03e3a0e7","slug":"the-woman-snatched-coil-sickle-the-dead-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला के कुंडल छीने, हंसिया मारकर किया जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के कुंडल छीने, हंसिया मारकर किया जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
गलत हरकत करने का प्रयास
- फोटो : vej mtkyk
कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला के कुंडल छीन लिए। विरोध करने पर हंसिए से प्रहार कर जख्मी कर दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी लेकिन कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
गांव फिरोजपुर निवासी देवन्ती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति बाहर मजदूरी करता है। बीते 15 दिसंबर की शाम सात बजे के करीब गांव के दीनानाथ ने घर में घुसकर लात घूंसों से पिटाई कर दी। पीड़िता के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। असफल रहने पर उसके कुंडल नोंच लिए और हंसिए से प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने 20 दिसंबर को सीओ एल डी भारती को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कोतवाल को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।