फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The wife of the murdered bodies dumped in farm

पत्नी की हत्या कर शव खेत में फेंका

Wed, 29 Jul 2015 10:59 PM IST
महेवागंज/लखीमपुर खीरी।
महेवागंज/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 29 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
The wife of the murdered bodies dumped in farm
थाना फूलबेहड़ के खइंया कोड़री निवासी रवींद्र ने 23 वर्षीय पत्नी गुड़िया की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वह उसका शव मिलपुरवा स्थित ससुर के खेत में फेंककर फरार हो गया। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा तो गांव में खबर फैल गई। मायके वालों ने शव की शिनाख्त के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। खास बात यह है कि पुलिस ने एक दिन पूर्व ही दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मिलपुरवा गांव निवासी प्रह्लाद की 23 वर्षीय पुत्री गुड़िया की शादी वर्ष 2012 में थाना क्षेत्र के ही गांव खईंया कोड़री गांव निवासी प्रकाश के पुत्र रविंदर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से गुड़िया को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। यह बात गुड़िया ने परिवार वालों को भी बताई थी। प्रताड़ना से तंग आकर करीब 12 दिन पहले गुड़िया मायके चली आई। बताते हैं वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। गुड़िया की हालत देख मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को रविंदर पत्नी को विदा कराने आ गया। समझा बुझाकर किसी तरह गुड़िया को विदा किया गया। बताते हैं उसी रात किसी ने मायके पक्ष को फोन कर गुड़िया के लापता होने की सूचना दी। मामला फिर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पति और ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ गुड़िया को अगवा करने और दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर बुधवार सुबह अपने खेत में रक्तरंजित लाश देख प्रह्लाद के होश उड़ गए। हत्यारों ने गुड्डी के सिर पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए थे, जिससे उसके  सिर पर गहरी चोटें थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर एसओ देव सिंह यादव और सीओ मनोज यादव मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि गुड़िया की हत्या की गई है। पति समेत ससुराली पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दहेज हत्या में तरमीम किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

------------
तो मायके से निकलते ही गुड़िया की कर दी हत्या
आरोपी पति रवींद्र ने पत्नी गुड़िया को उसके मायके से निकलते ही गांव के बाहर धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद ससुरालियों के ही खेत में लाश फेंक दी। शव मिलने से इसका अंदाजा यही लगाया जा रहा है। एसओ देव सिंह यादव की माने तो आरोपी पति ने ससुर के ही खेत में इसलिए लाश डाल दी होगी ताकि मृतका का पिता ही आरोपी साबित हो। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed