{"_id":"9f89ffd3443df5a8ed9f414a13559cf1","slug":"the-train-cut-through-the-teen-s-death-suicide-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कट कर किशोर की मौत, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कट कर किशोर की मौत, आत्महत्या की आशंका
पलियाकलां
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
गोंडा मैलानी रेल प्रखंड पर पलिया और दुधवा रेलवे स्टेशनों के बीच बंशीनगर क्रॉसिंग के पास एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। इस मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि युवक नशे का आदी था तथा काफी दिनों से परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
चौकी बंशीनगर क्षेत्र के ग्राम कोरियाना में रेलवे क्रॉसिंग के पास यहां के निवासी शारदा प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश की मौत ट्रेन से कट कर हो गई। उसका शव देख लोगों ने घरवालों को सूचना दी जिससे परिवार में कोहराम मच गया। चर्चा है कि मृतक नशे का आदी हो गया था और कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था। सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची बंशीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।