फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The pick of restaurant took away the smoke, the stampede

रेस्टोरेंट से उठा धुएं का गुबार, भगदड़ मची

Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
The pick of restaurant took away the smoke, the stampede
लखीमपुर खीरी। - फोटो : अमर उजाला
दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू  
विज्ञापन

शहर केे हीरालाल धर्मशाला के निकट होटल और रेस्टोरेंट में रविवार की दोपहर धुएं का गुबार उठने लगा। लपटें उठने से देखते ही देखते भगदड़ मच गई और रेस्टोरेंट के सामने भीड़ लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियों के साथ सीएफओ भी मौके पर पहुंच गए और बचाव राहत कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया।
हादसा रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे के करीब हुआ। होटल में अचानक धुआं भरने से कर्मचारी सन्न रह गए और शोरशराबा करते हुए भागने लगे। चीख पुकार सुनकर कई लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सीएफओ मुकीमुल हक दो फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने फायर टेंडर के जरिए रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान होटल की खिड़कियों में लगे शीशों को तोड़ दिया गया, जिससे होटल के अंदर भरा धुआं बाहर निकल सके। अग्निशमन दस्ते ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि तो नहीं, लेकिन लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। इस बाबत रेस्टोरेंट संचालक आशू गुप्ता का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन


 लगे थे अग्निशमन यंत्र 
सीएफओ मुकीमुल हक ने बताया कि शहर के होटलों, प्रतिष्ठानों और भवनों में अग्निशमन यंत्र लगे हैं। इस होटल में भी लगे मिले। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। फिलहाल गैस रिसाव से आग लगना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed