{"_id":"57cadabe4f1c1bd4352cbbc9","slug":"the-medical-officer-in-charge-of-the-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी चिकित्साधिकारी से मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रभारी चिकित्साधिकारी से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज खीरी।
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेतन काटे जाने से थी नाराज, काटा हंगामा
महिला संविदाकर्मी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
वेतन काटे जाने से नाराज महिला संविदा कर्मी ने अपने परिवार वालों के साथ पीएचसी में खूब हंगामा किया। इतना ही नहीं आरोप है कि उसके साथ आए परिवार वालों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से मारपीट की, जिसमें वह चोटिल हो गए। पुलिस ने महिला स्वास्थ्य कर्मी और उसके पिता के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
फूलबेहड़ पीएचसी शनिवार सुबह उस वक्त अखाड़ा नजर आई, जब यहां बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तैनात महिला आप्टोमेटिस्ट रश्मि अग्निहोत्री अपने परिवार वालों के साथ पीएचसी पहुंची और प्रभारी चिकित्साधिकारी मोहम्मद वसीम से तकरार शुरू कर दी। किसी बात को लेकर काफी देर तक दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही। बताते हैं जब तक अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके पर आते तब तक महिला के साथ आए उसके पिता फूलबेहड़ क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी मनमोहन और उसके साथियों ने प्रभारी डाक्टर पर हाथ छोड़ दिया। प्रभारी से मारपीट होता देखकर स्टाफ के लोगों ने जब विरोध किया तो आरोपी भाग खड़े हुए। अस्पताल में अराजकता की वजह से स्वास्थ्य कर्मियों ने काम भी ठप कर दिया। प्रभारी ने थाने जाकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी और विभागीय लिखापढ़ी भी की। एसओ आनंदशाही ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी और उसके पिता के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
महिला संविदाकर्मी ज्यादातर अनुपस्थित रहती है। वेतन काटे जाने की कार्रवाई से नाराज होकर परिवारवालों के साथ आकर अस्पताल मे मुझसे मारपीट की और कार्य मे व्यवधान उत्पन्न किया।
विज्ञापन
डॉ. मोहम्मद वसीम, प्रभारी चिकित्साधिकारी