फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The knife kill workers Cash , mobile looted

मजदूर को चाकू मारकर नकदी, मोबाइल लूटा

Wed, 18 Feb 2015 10:24 PM IST
फरधान
फरधान Updated Wed, 18 Feb 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के देवकली रोड पर जगदीशपुर गांव के पास सड़क निर्माण में कार्य करने वाले दो मजदूरों से बदमाशों ने छह हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। मजदूरों के विरोध करने पर बदमाशों ने एक मजदूर को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। बदमाशों ने दो किलोमीटर दूर दूसरे युवक से नगदी और मोबाइल लूटकर बांध कर डाल दिया। सुबह होने पर वह बंधनमुक्त हुआ। पुलिस ने मजदूरों से लूट कर चाकू मारने के मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताते हैं जगदीशपुर गांव के पास सड़क किनारे एक कमरा किराए पर लेकर हरदोई जिला निवासी गुड्डू और भीरा निवासी अवधेश रहते हैं। ये लोग सड़क निर्माण का कार्य करते हैं। मंगलवार की रात दोनों कमरे में सो रहे थे, तभी आधा दर्जन नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दोनों को तमंचा दिखाकर छह हजार की नगदी और दो मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर दी और गुड्डू को चाकू मारकर घायल कर दिया। गुड्डू को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने दो  लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। इसी दौरान बदमाशों ने दो किलोमीटर दूर बहेरवा गांव में सड़क किनारे घर बनाकर रह रहे रामनरेश वर्मा से एक हजार नगद और मोबाइल लूटने के बाद बांध कर डाल दिया। रामनरेश रात भर वहीं बंधा पड़ा रहा। उसे बुधवार की सुबह उसके पुत्र ने बंधनमुक्त कराया। घटना की जानकारी होने के बाद बीट के सिपाहियों ने रामनरेश को थाने जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फरधान अनिल शाही ने बताया कि जगदीशपुर गांव में मारपीट की घटना सामने आई है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed