फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The four of accidents John , two injured

हादसों में गई चार की जान, दो लोग जख्मी

Tue, 24 Mar 2015 07:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Mar 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। थाना पसगवां क्षेत्र में बरैंचा और मोहम्मदी के बीच ओवरटेक करने के प्रयास में इनोवा कार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में शाहजहांपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए। वहीं मैगलगंज क्षेत्र में बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, हैदराबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बैलगाड़ी सवार किसान की मौत हो गई, जबकि भीषण टक्कर से भैंसा भी मर गया।
विज्ञापन

पसगवां। शाहजहांपुर जिले के कोतवाली अंतर्गत बिजलीपुरा निवासी 27 वर्षीय अनस और 20 वर्षीय नदीम अपने मित्रों पप्पू उर्फ फैसल और अदनान के साथ इनोवा कार से मोहम्मदी जा रहे थे। मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पसगवां क्षेत्र के बरैचा गांव के पास हाईवे पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को इलाज के लिए शाहजहांपुर भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अनस और नदीम की रास्ते में मौत हो गई। पप्पू और अदनान को शाहजहांपुर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ममरी। हैदराबाद क्षेत्र के गांव भिम्मापुर निवासी 45 वर्षीय श्रीराम सोमवार की देर शाम बैलगाड़ी से गन्ना लेकर गोला चीनी मिल गया था। मंगलवार को सुबह पांच बजे वह गन्ना बेचकर वापस घर आ रहा था। मोहम्मदी रोड पर बरगदिया पुल के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे बैलगाड़ी का एक भैंसा मौके  पर ही मर गया। श्रीराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैगलगंज। थाना क्षेत्र के गांव चतुरापुर निवासी 25 वर्षीय वीरपाल सोमवार की देर शाम बाइक से अपने पिता परशुराम को लेने के लिए खूंटी गांव जा रहा था, तभी बिचपरी गांव के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उपचार के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रात में ही तमाम ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। वीरपाल की मौत के बाद लौट कर घरवालों ने शव को थाने के पास रख दिया और मुकदमा दर्ज कराने के बाद ही घर लौटे।

हादसे में जख्मी युवक ने दम तोड़ा
लखीमपुर
। गोला क्षेत्र के गांव पनाहपुर निवासी 20 वर्षीय लुकमान 13 मार्च को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। हादसे में उसका एक पैर टूट गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक चले इलाज के बावजूद सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed