फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The fire was a short circuit, store ashes

शार्ट शर्किट से आग लगी, दुकान राख

Fri, 22 Jan 2016 05:44 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Fri, 22 Jan 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
The fire was a short circuit, store ashes
बाजार से सटी गुड़मंडी में बृहस्पतिवार की देररात शार्ट शर्किट से लगी आग में दुकान जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दुकानदारों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

पलिया निवासी अशोक कुमार की बाजार से सटी गुड़मंडी में धागा, जाल आदि की दुकान है। वह बृहस्पतिवार की शाम दुकान का शटर बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 11 बजे जब लाइट आई तो दुकान में आग लग गई और भीतर ही भीतर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुंआ उठता देख आसपास के रहने वालों ने दुकानदार को इसकी सूचना दी। जिस पर वह कई लोगों के साथ पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। शटर तोड़ दिया गया और आग भी बुझ गई लेकिन तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था। दुकानदार के मुताबिक इसमें उनका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed