फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The death of the old train slip

ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

Sat, 18 Apr 2015 06:46 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sat, 18 Apr 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
The death of the old train slip
रेलवे माल गोदाम के पास ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर से ऐशबाग को जाने वाली 52243 अप पैसेंजर से लगभग चार बजे मालगोदाम के पास 65 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक से कुछ दूर पर पड़ी झिल्ली में रखे लाल चारखाने के गमछे की गांठ खोलकर देखा तो कागज में लिपटे 315 रुपये मिले। मृतक कमीज और नीले रंग का चेक तहमद पहने था। जीआरपी पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, किं तु उसका पता नहीं लग सका।

रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत लाश मिली
गोला-बांकेगंज रेलवे स्टेशन के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति की क्षत विक्षत लाश मिली है।
गोला चीनी मिल के पीछे कुकरा जंगल स्थित रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर एक अज्ञात लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति की क्षत विक्षत लाश मिली है। पुलिस के अनुसार मृतक मुस्लिम धर्म का प्रतीत होता है। शव इस कदर क्षत विक्षत हो गया है कि लाश के टुकड़ों का एकत्र कर पंचनामा भरा गया। इससे उसके हुलिया का भी अंदाजा नहीं लग रहा है। सूचना पर पहुंचे गोला चौकी इंचार्ज एसएन द्विवेदी ने क्षत विक्षत शव की पहचान कराने का प्रयास किया, किंतु पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed