{"_id":"58dea85e4f1c1bb01063f156","slug":"the-body-of-a-young-man-found-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रतसिया गया था रामप्रकाश
परिवार वालों ने जताया हत्या का संदेह
थाना फरधान के गांव धौरहरा खुर्द निवासी रामप्रकाश शर्मा का शव सदर कोतवाली में भसंड़िया रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। पुलिस हादसे में मौत होने की संभावना जता रही है, जबकि परिवार वालों को हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव धौरहरा खुर्द निवासी मृतक रामप्रकाश शर्मा के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे रामप्रकाश शर्मा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गन्ना भरने इसी थाना क्षेत्र के गांव रतसिया गया था, लेकिन उसका शव शहर से सटी भसंड़िया रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ। ट्रैक्टर और ट्रॉली पलटी हुई थी। परिवार वालों का कहना है कि ट्रैक्टर में जुड़ी ट्रॉली दूसरी है, जबकि उनकी ट्रॉली दूसरी थी। परिवार वालों ने हत्या का संदेह जताते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत हादसे में होना प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।