फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a girl found hanged in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला का शव फांसी पर लटका मिला

Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूरो-महेवागंज। Updated Tue, 10 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
The body of a girl found hanged in mysterious circumstances
फांसी - फोटो : अमर उजाला
हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के सिसौरा गांव में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसका शव फांसी पर लटका मिला। मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
सिसौरा निवासी जलालुददीन की 40 वर्षीय पत्नी इदाना का शव मंगलवार की सुबह कमरे में लगे बांस से लटका मिला है। यह खबर गांव मे फैली तो वहां मजमा लग गया। इस बीच उसी गांव में रह रहे मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। तब तक शव को फंदे से उतारकर पलंग पर डाला जा चुुका था। मायके पक्ष ने मृतका के शरीर पर चोट के निशान और संदिग्ध हालात देखकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। फूलबेहड़ एसओ शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई छंगा ने बहनोई समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै। उधर, मृतका के पति जलालुद्दीन ने मायके में भाई से हुई अनबन के बाद गुस्से मे फांसी लगाकर खुदकुुशी करने की बात पुलिस को बताई हैै। 
विज्ञापन


बेटे की शादी की तैयारी में थी व्यस्त
जलालुद्दीन के पांच संतान हैं। इसमें बड़े पुत्र सलामुद्दीन की शादी 14 मई को होनी थी। लिहाजा इदाना अपने पुत्र की शादी की तैयारियों मे व्यस्त थी। सगे संबंधियों के साथ ही गांव में ही स्थित मायके जाकर सबको बुलावा भी दे आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात कह रहे कुछ और कहानी
मृतका के फांसी लगाकर जान देने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। बताया गया कि कमरे मे कपड़े टांगने वाले जिस बांस में लटककर महिला ने फांसी लगाई, उसके नीचे एक तख्त पड़ा था और तख्त के ऊपर अनाज की बोरियों का चट्टा भी लगा था। इससे बांस और बोरी के बीच का फासला नाममात्र रह गया था। ऐसे मे फांसी लगाकर आत्महत्या की बात पुलिस को भी हजम नहीं हो रही है। 

शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, जिसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 
-शमशेर बहादुर सिंह, एसओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed