फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Student in the presence of police funeral

पुलिस की मौजूदगी में हुआ छात्रा का अंतिम संस्कार

Wed, 15 Apr 2015 07:50 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Wed, 15 Apr 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Student in the presence of police funeral
सड़क दुर्घटना में मारी गई गांव कुर्मिनपुरवा की छात्रा रीमा का बुधवार सुबह पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं ट्रक चालक की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन उसका पता नहीं चला। हादसे के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने भी आरोपी को शीघ्र पकड़ने और परिवार तथा गांव वालों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

कोचिंग से वापस जाते समय बस्तीपुरवा और देवीदीनपुरवा के बीच में एक गन्ने से भरे के नीचे कुचलकर रामप्रताप की पुत्री रीमा की मौत हो गई थी। उसके बाद नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी थी, जिससे पूरा ट्रक जल गया था। पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार देर रात एक बार फिर अचानक ट्रक जलने लगा। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दमकल कर्मियों को बुलाकर जल रहे ट्रक को बुझाया। कुर्मिनपुरवा गन्ना क्रय केंद्र्र पर खड़े दो ट्रकों के शीशे भी ग्रामीणों ने तोड़ दिए। बुधवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ आरके यादव ने मंगलवार देर रात कुर्मिनपुरवा गन्ना क्रय केंद्र पर खड़े ट्रकों को किसी तरह से बाहर निकलवाया। बाद में बुधवार को ग्रामीणों को समझाने पर क्रय केंद्र पर तौल शुरू हो सकी। जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल  अपने पैतृक गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने परिवार वालों को ढाढ़स बंधाते हुए ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसओ आरके यादव ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ट्रक चालक आफाक को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed