{"_id":"ed76acd2efa665d02724436804aad2bd","slug":"strangled-wife-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर पत्नी को मार डाला
मितौली।
Updated Tue, 19 Jan 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव अवधपुर में सोमवार की रात पति-पत्नी में खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पड़ोसी महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैै और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव अवधपुर निवासी रामपाल का सोमवार की रात अपनी पत्नी 35 वर्षीय लालमती से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा, आरोप है कि रामपाल ने पत्नी लालमती का गला दबा दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गई। रामपाल ने बताया कि पत्नी के बेहोश होने पर वह डॉक्टर को बुलाने चला गया, लेकिन जब वापस आया तो उससे पहले ही पत्नी की मौत हो चुकी थी। गांव की ही महिला राजकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका लालमती, रामपाल की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी के छोड़कर जाने के बाद रामपाल करीब 14 साल पहले लालमती को बिहार से लाया था। वह बिहार के मिसरौली की रहने वाली थी। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रामपाल मानसिक रूप से बीमार है। वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। एसओ गुलाब शंकर पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घर की हालत काफी दयनीय है। मृतका के बच्चे छोटे-छोटे हैं। परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। रामपाल की गिरफ्तारी के बाद बच्चे अनाथ हो गए, जिनकी देखरेख के लिए पड़ोसियों को जिम्मेदारी दी गई हैै।