{"_id":"5730cc7d4f1c1b652f9199d5","slug":"ssb-arrested-three-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने तीन तस्करों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने तीन तस्करों को दबोचा
चंदनचौकी।
Updated Mon, 09 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी तृतीय वाहिनी बी कंपनी ने पिलर संख्या 149 के पास तीन तस्करों से तस्करी का माल बरामद किया है। तीनों तस्कर नेपाली बताए जा रहे हैं।
एसएसबी पलिया घाट के एसआई नर सिंह मेहता अपनी टीम के साथ पिलर संख्या 149 पर सुबह 6 बजे गश्त कर रहे थे कि तभी कुछ लोग साइकिलों पर सामान लादकर आते हुए दिखे। एसएसबी के रोकने पर वे लोग माल छोड़कर भागने लगे लेकिन एसएसबी ने इसमें से तीन लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। एसएसबी के मुुताबित उन्होंने अपना नाम बलीचरन चौधरी निवासी ग्राम लोहरपुर, राम बाबू और भीखूराम निवासी छोटी पलिया थाना हसुलिया जिला कैलाली नेपाल बताया है। पकड़े गए लोगों और माल को कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी की नाका पार्टी टीम में एसआई श्री मेहता, एएसआई चंद्रमणि, सिपाही इरफ़ान अहमद, राधेश्याम, संजीव राय, सचिन सारन, दीपक राय शामिल रहे।